पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावटा में उमरा यात्रा जाने पर दी बधाई, आररो का किया शुभारम्भ

पावटा में उमरा यात्रा जाने पर दी बधाई, आररो का किया शुभारम्भ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के नवोदय रोड प बिजली ग्रिड के पास रहने वाले अब्दुल रजाक की उमरा यात्रा मक्का मदीना के लिए जाने पूर्व भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनकड के मुख्य आतिथ्य में सम्मान समारोह हुआ। कहा कि धार्मिक स्थलों पर जाने से मन को शांति मिलती है व मन में अच्छे विचार आते है।

विशिष्ट अतिथि भामाशाह सतीश अरोडा, राजस्थान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल मीणा व सत्ताइसा मीणा समाज के मुरारी लाल मीणा ने कहा कि इंसान को अपने जीवन में अच्छे कर्म करते रहने चाहिए क्याेंकि इंसान के जीवन में कर्म प्रधान होते है। अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्द्राज गुर्जर ने की। रहीस ने बताया कि राहगीरों को पीने के लिए ठंडा पानी का आरो लगाया गया जिसका शुभारम्भ अतिथियों ने किया।

पावटा. उमरा जाने वाले का सम्मान करते हुए इन्द्राज गुर्जर।

खबरें और भी हैं...