पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोधपुर बावड़ी | जोधपुर नागौर हाईवे पर स्थित करवड़ थाने के सामने

जोधपुर/बावड़ी | जोधपुर-नागौर हाईवे पर स्थित करवड़ थाने के सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर/बावड़ी | जोधपुर-नागौर हाईवे पर स्थित करवड़ थाने के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे 29 टन चावल से भरा ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया। इससे उसमें भीषण आग लग गई और इसमें भरा माल भी जलने लगा। सूचना पर मंडोर व नागौरी गेट से पहुंची तीन दमकलों ने करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। करवड़ थानाधिकारी बनवारीलाल धायल ने बताया कि 29 टन चावल से भरा यह ट्रेलर हरियाणा से कांडला पोर्ट जा रहा था। पुलिस थाने के आगे ट्रेलर असंतुलित होकर पलट गया और इसका केबिन ट्रेलर से अलग होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। बीच सड़क पर पलटने से निकली चिंगारी से ट्रेलर में भरे माल में आग लग गई और कुछ ही देर में पूरा ट्रेलर आग की चपेट में आ गया।



केबिन अलग होने से चालक-खलासी की जान बच गई। मंडोर फायर स्टेशन से प्रभारी अजय गहलोत के साथ फताराम, रामप्यारी, हेमेंद्र, गुमानाराम, महेंद्र और नागौरी गेट फायर स्टेशन से प्रवीण सिंह, राजेश मीणा, रामप्रकाश व सुनील की टीम आग पर काबू पाया। ट्रेलर मालिक लीलाराम ने बताया कि धुएं और पानी से चावल की भूसी खराब हो गई।

खबरें और भी हैं...