नगरपालिका कर्मचारियों का धरना 10वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निकाय मंत्री का पुतला फूंका। कर्मचारियों ने कहा कि वह जायज मांगों को लेकर धरने पर हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग नहीं मान रही। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण प्रदेशभर में कर्मचारी वर्ग परेशान है। मौके पर बलवान मोर, गुरचरण सिंह, राजकुमार, पोला राम, के शा राम, फतेह सिंह, नेकी राम, गुरमेल सिंह, सुरेश कुमार, कृष्णा देवी, रानी देवी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।