पिहोवा | श्रीकृष्ण कृपा मंच की आेर से अशोक कुमार गांधी निवास पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालक जगदीश तनेजा ने पुरुषोत्तम मास के बारे में बताया। कहा कि इस मास मे किया गया दान पुण्य व गीता पाठ का फल अन्य दिनों से हजार गुना अधिक मिलता है। इसलिए पुरुषोत्तम मास मे हमें अधिक से अधिक दान व गीता पाठ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गीता आलौकिक व दिव्य ग्रंथ है। गीता में जीवन की हर समस्या का समाधान है। इस अवसर पर अशोक गांधी, श्याम गांधी, जगदीश गांधी, अवी गांधी, यश गांधी, अशोक वासन, राजीव धवन, संजय तनेजा, जतिन गांधी, रिंकू तनेजा, राजकुमार अरोड़ा, नरेश शर्मा व कृष्ण खुराना मौजूद रहे।