पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आध्यात्मिक सुखों की प्राप्ति के लिए परमात्मा की निस्वार्थ बंदगी करना जरूरी: हरबंस सिंह

आध्यात्मिक सुखों की प्राप्ति के लिए परमात्मा की निस्वार्थ बंदगी करना जरूरी: हरबंस सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौचरान रोड स्थित गुरुद्वारा गुरुशरण साहिब में गुरमति समागम रविवार को आयोजित किया गया। इसमें पंजाब से गुरु अमरदास साहिब का पावन जोड़ा साहिब संगत के दर्शन के लिए लाया गया। समागम में ढाडी भगत सिंह गुरदासपुर वालों ने संगत को गुरु साहिब के जोड़ा साहिब का इतिहास सुनाया।

बाबा हरबंस सिंह ने कहा कि जो मनुष्य परमात्मा का नाम सिमरन नहीं करते। ऐसे मनुष्य हमेशा अपने जीवन में दुखों कलेशों में फंसे रहते हैं। आत्मिक और आध्‍यात्मिक सुखों की प्राप्ति के लिए हर समय परमात्मा की निस्वार्थ होकर बंदगी करनी चाहिए। बाबा चरण सिंह, जरनैल सिंह मल्ल और गुरदयाल सिंह ने संगत को संबोधित किया। गुरुद्वारा बाउली साहिब के हजूरी रागी बलविंद्र सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी का कीर्तन किया।

गुरुद्वारा गुरुशरण साहिब के मुखी ज्ञानी वरयाम सिंह ने कहा कि नई पीढ़ी को गुुरुबाणी से जोड़ने के लिए गुरुद्वारा साहिब में हर महीने समागम करवाए जा रहे हैं। इसके साथ साथ उन्हें सिख इतिहास से रुबरु करवाने के लिए गुरु साहिब की निशानियोंं के दर्शन करवाए जाते हैं। इस मौके पर दर्शन सिंह, इंद्रजीत सिंह, रेशम सिंह, वीर सिंह, ज्ञानचंद सैनी, रहमल सिंह, बलबीर सिंह, सुखबीर सिंह व गुरचरण सिंह मौजूद रहें।

ढाडी भगत सिंह ने गुरु साहिब के जोड़ा साहिब का इतिहास सुनाया

खबरें और भी हैं...