पिहोवा | भारत विकास परिषद शाखा पिहोवा की ओर से पृथू कॉलोनी की रहने वाली एक कैंसर पीड़ित लड़की वंशिका के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी गई। शाखा प्रधान प्रकाश वर्मा ने बताया कि वंशिका हड्डियों के कैंसर से ग्रस्त है। सही इलाज के अभाव में वंशिका को अपनी एक टांग गंवानी पड़ी। वंशिका पढ़ने में काफी होशियार है। वंशिका गरीब परिवार से है। परिषद ने अपील करते हुए कहा कि सभी संस्थाएं वंशिका के इलाज के लिए इसकी मदद करे ताकि वंशिका का जीवन बचाया जा सकें। इस मौके पर पराग धवन, गौरव, गोरी बहल, संदीप कुश, श्याम सैनी, राम लाल, ज्ञान भूषण, मेघ राज गर्ग, नवीन गर्ग, वेद प्रकाश, अनुज, टोनी, सुरेश, महेंद्र महेता, लवली वर्मा मौजूद रहे।
पिहोवा। कैंसर पीडि़त लड़की वंशिका के साथ भाविप के सदस्य।