बैठक कर पंचकूला घेराव के लिए रवाना हुए ड्रम आॅपरेटर कर्मचारी
पिहोवा | ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की बैठक ब्रांच प्रधान लख्मीचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान ने कहा कि लंबित मांगों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। बैठक के बाद ड्रम आपरेटर कर्मचारी ईआईसी जनस्वास्थ्य विभाग पंचकूला के कार्यालय के घेराव के लिए रवाना हुए। इस मौके पर पवन, राजबीर, रोहताश, शमशेर व बलदेव मौजूद थे।