पंचायत घर में कल निशुल्क होगी स्वास्थ्य जांच
इस्माइलाबाद | संगमेश्वर धाम अरुणाय शाखा इस्माइलाबाद के प्रधान सुनील कोमल ने बताया कि शाखा की ओर से पंचायत घर में 17 मई को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। मान अस्पताल पिहोवा से डॉ. आरपी मान, डॉ. मिश्रा, डॉ. अमित सूद, डॉ. अमृत रंधावा और डॉ. डीपी ठाकुर की टीम जांच करेगी। कैंप में चर्म रोग, एलर्जी, खुजली, शुगर, मस्तिष्क ज्वर, ब्लड प्रेशर और मोटापा आदि रोगों की निशुल्क जांच होगी।