पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाइपास के निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से डंपर चालक झुलसा

बाइपास के निर्माण के दौरान हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से डंपर चालक झुलसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढांड रोड पर गांव असमानपुर के समीप चल रहे बाइपास के निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को हाइवोल्टेज तारों की चपेट में आने से डंपर चालक झुलस गया।

आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डंपर में आग लगने से पिछले टायर जल गए। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर बिग्रेड को दी। बताया जाता है कि अलीगढ़ निवासी इशा खान ढांड रोड पर चल रहे बाइपास के निर्माण कार्य के लिए डंपर से सामान छोड़ने गया था। अचानक उसका डंपर का पिछला हिस्सा खुल कर ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। जिससे चालक इशा खान करंट लगने से झुलस गया। डंपर में आग लगने से पिछले टायर जल गए। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। घायल को तुरंत पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खबरें और भी हैं...