गांव नया दीवाना में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
लाडवा-पिहोवा | इनसो के प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर सिंह ने कहा कि खेल प्राचीन भारतीय लोक संस्कृति का प्रतीक हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। प्रो. रणधीर गांव नया दीवाना में क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। टूर्नामेंट में प्रदेश भर से दर्जनों टीमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। मौके पर प्रेम, संजू, सोनी, गुरविंद्र, विमल, नरेश, रमेश व राजेश सहित कई लोग मौजूद रहे।