पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिशन 2019 िवधानसभा और लोकसभा भी फतह करेगी भाजपा : शर्मा

मिशन 2019 िवधानसभा और लोकसभा भी फतह करेगी भाजपा : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिहोवा | भाजपा की बैठक किसान रेस्ट हाउस में हुई। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष रामधारी शर्मा व भाजयुमो मंडलाध्यक्ष विकल कुमार चौबे ने मुख्य वक्ता रहे। रामधारी शर्मा व विकल कुमार चौबे ने कहा कि कर्नाटक के बाद अब प्रदेश में मिशन 2019 विधानसभा और लोकसभा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी। चौबे ने कहा कि प्रदेश चुनाव में युवा मोर्चा की अहम भूमिका होगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रघुविंद्र सिंह मोरथली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैंटी जखवाला, बलबीर गुर्जर, प्रशांत मंगला, प्रह्लाद शर्मा, प्रवीण सैनी, नरेंद्र तनेजा, राकेश दीक्षित, केशव शर्मा, आशु बंसल, विक्की वर्मा, हिमांशु शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...