नौकरी को भटक रहे युवा : विशाल
पिहोवा | इनसो के जिला चेयरमैन विशाल मुकीमपुरा ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में युवाओं के लिए इतने बदतर हालात पैदा कर दिए हैं कि चपरासी की नौकरी के पीएचडी होल्डर तक भटक रहे हैं। युवाओं की बैठक में उन्होंने कहा कि श्रम मंत्रालय की वर्ष 2013-14 की रिपोर्ट के अनुसार 18 से 29 वर्ष के ग्रेजुएट युवाओं में 28 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं। एक सर्वे के अनुसार देश के 58 प्रतिशत नौकरी पेशा युवा औसतन पांच हजार मासिक वेतन पर कार्य कर रहे हैं। जबकि मनरेगा में मजदूरी करने वाला एक माह में 6250 रुपए कमा लेता है। युवाओं के पास इनेलो और इनसो ही ऐसा विकल्प है, जो युवाओं का भला कर सकती है।