आप का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर 27 को : अजय गौतम
कुरुक्षेत्र | आम आदमी पार्टी के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित कार्यालय में बुधवार को संगठन मंत्रियों व हलका अध्यक्षों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रदेश सह संगठन मंत्री अजय गौतम व लोकसभा संगठन मंत्री सुखबीर सिंह ने की। प्रदेश प्रवक्ता विशाल खुब्बड ने बताया कि 27 मई को कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगेगा। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ नेता हरियाणा में तैयार हुए संगठन पदाधिकारियो को प्रशिक्षण देंगे। बैठक में भिवानी खेड़ा से सुखराम सैनी ने साथियों सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर थानेसर संगठन मंत्री ओम सिंह, हलका अध्यक्ष विजय सिंह, शाहाबाद के संगठन मंत्री बीर सिंह, हलका अध्यक्ष हरबंस लाल, पिहोवा संगठन मंत्री सुमित हिंदुस्तानी, लाडवा संगठन मंत्री बलराम ढींढसा, रादौर के हलका अध्यक्ष नरेश कांबोज, बाबूराम मथाना, तरसेम गोयल, दीवानचंद राणा, सतीश बिंदल और करनैल सिंह मौजूद थे।