पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने 140 बोतल अवैध शराब सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने 140 बोतल अवैध शराब सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | पुलिस ने 140 बोतल अवैध शराब समेत चार आरोपियों को काबू किया है। थाना शाहबाद से हेड कांस्टेबल रणदीप व कृष्ण की टीम ने गुमानिया मोहल्ला शाहाबाद वासी सुरेंद्र को बराड़ा चौक शाहबाद से आठ बोतल, थर्ड गेट चौकी से एएसआई नफे सिंह व हेड कांस्टेबल धर्मबीर की टीम ने दीदार नगर पिहोवा रोड से वहीं के रहने वाले नवीन को 24 बोतल देसी, 12 बोतल अंग्रेजी व 60 बोतल बीयर सहित पकड़ा। वहीं थाना लाडवा से एएसआई मूलचंद व हेड कांस्टेबल धर्मबीर की टीम ने पीर बाबा मोड लाडवा से एकता कॉलोनी बाबैन वासी भगवत प्रसाद को 24 बोतल थाना बाबैन से एएसआई पवन व हेड कांस्टेबल विद्याभूषण की टीम ने बरगट मोड से पुराना बैंक बाजार शाहाबाद वासी अंग्रेज को 11 बोतल अवैध शराब सहित पकड़ा। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...