कुरुक्षेत्र|गुरुवार से यात्रियों को दिल्ली यमुनानगर और पिहोवा के लिए लेट नाइट बस सर्विस मिली। महाप्रबंधक आरके गोयल ने गुरुवार को लेट नाइट बसों को रूट पर रवाना किया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज विभाग ने चार रूटों पर सात बसों को चलाने का फैसला लिया। जिसमें कुरुक्षेत्र से कैथल के लिए आठ बजे, दस बजे व कुरुक्षेत्र से पिहोवा दस बजकर दस मिनट व कुरुक्षेत्र से यमुनानगर दस बजेेेे, कुरुक्षेत्र से दिल्ली साढ़े दस बजे व पिहोवा से कुरुक्षेत्र दस बजे के टाइम पर बसों को चलाया गया।