पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस्माइलाबाद पंचायत घर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

इस्माइलाबाद पंचायत घर में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद | संगमेश्वर धाम अरुणाय शाखा की ओर से इस्माइलाबाद के पंचायत घर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन गुरु गोरखनाथ धाम के महंत नरेशनाथ ने किया। इस मौके पर उनके साथ बाबा तेजनाथ और अरुणाय मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम मौजूद रहे। शिविर में मान अस्पताल पिहोवा से आए डॉ. मिश्रा, डॉ. अमृत रंधावा और डॉ. डीपी ठाकुर की टीम ने 350 लोगों की जांच की। मौके पर सरपंच संजीव अरोड़ा, हरजोत सिंह, विनोद गोयल, दीपक शर्मा, अमरजीत शर्मा, ललित खन्ना, अजय शर्मा, सुनील कोमल, मुकेश सिंगला, सुमित कंसल, महक, अंशुल सिंगला, रजत आहुजा, मोहित कंसल, राजेश सैनी, सोनू, हरमेश मिस्त्री, सुरेश कुमार, रामचंद्र कोमल और सपन बंसल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...