पिहोवा | हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की एमडी चंद्रप्रभा वत्ता और डायरेक्टर प्रवीण सैनी ने बताया कि नॉन मेडिकल के छात्र विश्वास ने 447 अंक लेकर प्रथम और परमीत ने 445 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया।
कॉमर्स संकाय में मुस्कान ने 445 और राहुल ने 442 अंक लेकर पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा 20 बच्चों ने मेरिट में जगह बनाई। बच्चों की उपलब्धि पर स्कूल में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। टैगोर समूह के एमडी कीमती लाल वत्ता ने कहा कि स्कूल शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत के कारण बेहतर परिणाम स्कूल ने हासिल किया है। वहीं गुरुनानक कॉलोनी स्थित एसडीएसएन स्कूल का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। प्राचार्या दर्शना चावला ने बताया छात्रा मनीषा रानी, काजल, चांदनी, भूमिका, पराग चावला, सुनीता, आकाशदीप, जसपाल, विपिन गोयल और प्रियांशु बंसल ने मेरिट में स्थान बनाया। इस अवसर पर रामकुमार मेहला, मनीष गुप्ता, संदीप कुमार, ममता रानी, सोनम चावला, मोनू बंसल, अनुप्रीत कौर, अर्चना शर्मा और पिंकी वर्मा मौजूद रही।
सरकारी स्कूलों ने भी दिखाया दम | राजकीय स्कूल धूलगढ़ गुलडेहरा के प्राचार्य दया सिंह स्वामी व सरपंच जितेंद्र बबलू ने बताया कि विज्ञान संकाय की छात्रा मंजू शर्मा ने 404 अंक हासिल किए। अन्य स्कूलों का रिजल्ट भी सराहनीय रहा है।