पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम मनोहर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में कर रही विकास : सुशांत भारती

सीएम मनोहर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में कर रही विकास : सुशांत भारती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम मनोहर लाल के कुरुक्षेत्र में हुए रोड शो के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का काफिला लीगल सेल के प्रदेश सदस्य सुशांत भारती के नेतृत्व में रवाना हुआ। अनाज मंडी में सुशांत भारती ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ऐसे पहले सीएम हैं। जिन्होंने सक्षम योजना के तहत पढ़े लिखे युवाओं से 100 दिन का काम लिया और इस योजना में 18000 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

अध्यापकों के तबादले में भेदभाव रोकते हुए 40 हजार अध्यापकों का तबादला सिर्फ बटन दबाकर करने की व्यवस्था इसी सरकार में लागू हुई। 25 हजार करोड़ रुपए खर्च कर सरकार ने बिजली व्यवस्था में सुधार किया। कहा कि सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास कार्याें में रिकार्ड कायम कर रही है। इस मौके पर बलबीर राणा, तेजेंद्र गोल्डी, मनजीत चेयरमैन, अर्जुन त्यागी, नपा उपप्रधान दीपक अत्री, सुखबीर ईश्हाक, शमशेर, कर्मबीर सरपंच हेलवा, तिलक राज संधौला, कुलदीप छतरीवाला, राज वर्मा, सुनील बहादुर, विजय, अनिल, सोनू भौर, आदित्य बहल, सतपाल मास्टर, बलविंद्र, अमरीक , सोमनाथ अरनैचा, बलबीर गुर्जर, गुरप्रीत, चिरंजीवी गर्ग, चांदी राम मांगना, राजकुमार सरपंच, लाडी, गुरमेल, अमरजीत मोमी, हरमीत भौर सैयदां व ज्ञान चुनियां फार्म सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पिहोवा | सीएम के रोड शो के लिए काफिले को रवाना करते लीगल सेल के प्रदेश सदस्य सुशांत भारती।

खबरें और भी हैं...