लंबे समय से अस्पताल अपग्रेड होने की इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अरुणाय रोड पर गांव सरस्वती खेड़ा की जमीन में 18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 50 बेड के नए अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ वीके गोयल ने बताया कि इस अस्पताल में सभी आधुनिक सुविधाओं के लिए बिल्डिंग तैयार होगी। साथ ही पार्किंग बनेगी। अगले एक साल में बिल्डिंग तैयार करने का लक्ष्य है।
पशु अस्पताल का निर्माण भी शुरू | वहीं कैथल रोड पर लगभग 33 लाख रुपए से पशु अस्पताल के भवन का भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पिहोवा में लगभग पांच करोड़ 24 लाख किसान सेवा सदन का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके टेंडर जल्द ही लग जाएंगेे। बाइपास की 52.5 लाख रुपए से मरम्मत होगी। अम्बाला हिसार रोड से धनीरामपुरा की सड़क का काम पूरा हो चुका है। जिस पर एक करोड़ 75 लाख रुपए की लागत आई। ऐसे ही थानेसर-पिहोवा रोड से मुर्तजापुर रोड, मुर्तजापुर से बीबीपुर की सड़क, बीबीपुर से नंदूखेड़ा , बीबीपुर से चनालहेड़ी की सड़कों की मरम्मत शुरू की है। इन चारों सड़कों पर 2 करोड़ 90 लाख रुपए रुपए खर्च आएगा।
लंबे समय से अस्पताल अपग्रेड होने की इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर
धनीरामपुरा-अरुणाय सड़क का टेंडर जारी
मांडी से बचकी रोड लुखी के टी प्वाइंट तक 2 करोड़ 44 लाख रुपए में सड़क बनेगी। पिहोवा-चीका मार्ग से अधोया रोड वाया कराह साहिब की सड़क का भी कार्य चल रहा है, जिस पर लगभग ढाई करोड़ रुपए खर्च होंगे। धनीरामपुरा से गांव अरुणाय तक की सड़क पर एक करोड़ 36 लाख रुपए खर्च आएगा। जिसके टैंडर अलाट हो चुके हैं। अम्बाला-हिसार रोड से हरीगढ़ भोरख की सड़क एक करोड़ 5 लाख रुपए में तैयार होगी। इसके टेंडर जल्द जारी होंगे। इन विकास कार्यों से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।