पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट में असमानुपर ने जीता 11 हजार का इनाम

क्रिकेट में असमानुपर ने जीता 11 हजार का इनाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव असमानपुर के डेरा बाजीगर में युवाओं की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। मुख्यातिथि दीपेंद्र हुड्डा यूथ ब्रिगेड के ब्लॉक अध्यक्ष रॉकी राणा ने कहा कि खेल भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक भौतिकतावादी युग में खेल तन को स्वस्थ रखने के साथ साथ मन को भी सकारात्मक दिशा में बढ़ाने और नाम पैसा कमाने का जरिया हैं। फाइनल चूहड़ माजरा और असमानपुर की टीमों के बीच हुआ। जिसमें असमानपुर की टीम ने जीत हासिल की। विजेता टीम को आयोजकों की ओर से 11 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...