- Hindi News
- National
- गुरु अर्जुन देव जी पर टिप्पणी से सिख संगत में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
गुरु अर्जुन देव जी पर टिप्पणी से सिख संगत में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग
पिहोवा | सोशल मीडिया पर संत की वेशभूषा पहने एक व्यक्ति द्वारा पांचवे सिख गुरु अर्जुन देव व गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित भक्तों की वाणी को लेकर आपत्तिजनक शब्दावली का प्रयोग करने पर सिखों में रोष पनपने लगा है। इसे लेकर उदासीन ब्रह्म अखाड़ा लोक भलाई ट्रस्ट मंडी साहिब के मुख्य संत बाबा गुरविंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। इसमें बाबा गुरविंद्र सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव के जीवन व गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र वाणी के प्रति अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग करना, सरासर अनुचित है। महापुरुषों के प्रति ऐसी भाषा का प्रयोग करने का अधिकार किसी को नहीं है। ऐसे व्यक्ति समाज के आपसी सौहार्द के लिए खतरा होते हैं। इनके खिलाफ सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संत की वेशभूषा पहने जिस व्यक्ति ने गुरु साहिब के प्रति ऐसा दुष्प्रचार करने का प्रयास किया है। उसके खिलाफ सरकार को तुरंत एक्शन लेना चाहिए।