भास्कर संवाददाता | पेण्ड्रा
अरपा नदी के उद्गम, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शासन प्रशासन गंभीरता से योजना बनाकर कामकर रहा है। नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने पेण्ड्रा स्थित अरपा उद्गम को अरपा विकास प्राधिकरण में शामिल करने के निर्देश दिए। जिससे जिले के जीवनदायिनी अरपा के दिन बहुरेंगे। उक्त बातें अरपा बचाओ अभियान के संयोजक डॉ. सोभनाथ ने 19 मई शनिवार को पेण्ड्रा के अग्रसेन भवन में अरपा उद्गम बचाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित अरपा नदी के संरक्षण तथा जल की उपयोगिता विषय पर विचार गोष्ठी में व्यक्त किए। डॉ सोमनाथ ने कहािक वह पिछले 10 सालों से अरपा नदी के बचाओ के लिए यात्रा कर लोगों मंे जागरुकता फैला रहे हैं। उन्होने कहा कि आने वाले समय में वे नमामि अरपा अभियान के तहत पोस्टकार्ड अभियान चलाने जा रहे हैं। जिससे जनता में अरपा के प्रति जुडाव और बढ सके। विचारगोष्ठी में अरपा उदगम के संरक्षण के लिए इंद्रावती नदी के संरक्षण के लिए कइ सालों से काम कर रहे बस्तर के जलविद् कष्ण राजेंद्र तिवारी ने कहा कि यह विडम्बना है कि शहर से लगी अरपा उद्गम को सैकड़ों ट्रक मिट्टी पाटकर उसकी प्लाटिंग कर बेचा गया।
अरपा नदी बचाओ संघर्ष समिति पहुंची पेंड्रा, लोगों में जागरुकता लाने चलेगा अभियान
ट्रीटमेंट प्लांट के वेस्टेज पानी से उद्गम रिचार्ज होगा
कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा गणेश जायसवाल ने कहा कि अरपा उद्गम को अधिग्रहित करने के लिए नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया है तथा पेयजल के लिए जो 11 करोड़ की जलआवर्धन योजना बनी है उसके वेस्टेज पानी से अरपा उदगम रिचार्ज होंगी। उन्होंने कहा कि जलआवर्धन के लिए घघरा एवं खुज्जी बांध से पानी लाया जाएगा। जिसका ट्रीटमेंट प्लांट इंदिरा उद्यान के पास लगाया जाएगा। इसी ट्रीटमेंट प्लांट का वेस्टेज पानी अरपा उदगम को रिचार्ज करेगा।