पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घंटाली के एक ही वार्ड के 3 हैंडपंप खराब, लोग परेशान

घंटाली के एक ही वार्ड के 3 हैंडपंप खराब, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घंटाली | पीपलखूंट उपखंड की ग्राम पंचायत घंटाली के एक ही वार्ड में लगे तीन हैंडपंप खराब होने के कारण यहां के ग्रामीणों को पानी के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड 6 में लगे हैंडपंप के खराब होने से यहां रहने वाले लोगों को करीब आधा किलोमीटर दूर से पानी लेने जाना पड़ता है। पानी की समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने हैंडपंप खराब होने की शिकायत भी की है, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं। आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल घंटाली के पीछे लगा हैंडपंप पिछले एक साल से बंद पड़ा हुआ है। इस हैंडपंप से करीब 25 से 30 घरों के लोगों की प्यास बुझती है। हैंडपंप खराब हो जाने से यहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात वार्ड के देवाक माता मंदिर के पास लगे हैंडपंप के भी हैं। यह भी पिछले कई दिनों से काम नहीं कर रहा है। इस हैंडपंप के खराब होने से घंटाली का मुख्य बाजार भी पानी के लिए तरस गया है। अब यहां के लोगों को पानी लेने के लिए कुछ दूरी का सफर तय कर अंबा माता मंदिर के पास लगे हैंडपंप पर जाना पड़ता है। वहीं स्कूल मैदान में लगे हैंडपंप भी पिछले कई दिनों से खराब पड़ा हुआ है। ग्राम पंचायत नायन की बावड़ी के वार्ड नंबर 3 में भी हैंडपंप कई दिनों से खराब होने पर किसी ने भी इस की सुध नहीं ली है। बावड़ी के ग्रामीणों ने पीपलखूंट विकास अधिकारी को लिखित में भी इस की शिकायत कर रखी है। गांव के कालूराम मईडा, गणेश मईडा, कुबेर मईडा, गौतम लाल मीणा, विजया मईडा, देवीलाल मईडा आदि भी कई बार विभाग को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अब तक काई कार्रवाई नहीं की गई है।

खबरें और भी हैं...