पीपलू. श्रीसेन महाराज जन्मजयंती महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा
पीपलू. श्रीसेन महाराज जन्मजयंती महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा
सेन महाराज के जन्मोत्सव के तहत निकाली भव्य शोभायात्रा
पीपलू|सेन समाज के आराध्य देव श्रीसेन महाराज के जयंती को जन्मोत्सव के रूप मनाते हुए समारोह समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें कस्बे के श्रीचारभुजाजी मंदिर में स्थित शिवमंदिर में झांकी सजाई गई। सुबह कस्बे के विभिन्न मार्गों में होकर शोभायात्रा गाजे बाजे से निकाली गई। जुलूस श्रीजी मंदिर से रवाना होकर, रणछोड मंदिर, घाणा चौराहा होते हुए बस स्टेण्ड, कोतवाली झंडा, गांधी बाजार, सदर बाजार व कूट वाले बालाजी होते हुए निकला। जुलूस का समापन सेनजी महाराज की आरती एवं प्रसादी वितरण पर हुआ।