पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियंत्रित होकर बाइक को घसीटता ले गया ट्रेलर, पेड़ से टकराने पर हादसा टला

अनियंत्रित होकर बाइक को घसीटता ले गया ट्रेलर, पेड़ से टकराने पर हादसा टला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के जहाजपुर चुंगी नाके पर बुधवार रात्रि को बड़ा हादसा होने से टल गया। अजमेर बाईपास की ओर से तेज गति में आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर करीब सौ मीटर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। जिससे बाइक में आग लग गई। वहीं रात्रि में भीड़ नहीं से अनियंत्रित ट्रेलर इसके बाद जहाजपुर चौराहे पर एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्सक्स के बाहर लगे पेड़ से टकरा गया।जिससे किसी भी तरह की जन हानि होने से बच गई। जानकारी अनुसार बुधवार रात्रि को ट्रेलर अजमेर बाइपास की ओर से तेज गति में आ रहा था । ट्रेलर अनियंत्रित होकर बाइक से टकराकर उसे भी घसीटता करीब सौ मीटर चल जहाजपुर चौराहे पर आ गया। गति अनियंत्रित होने से ट्रेलर जहाजपुर चौराहे पर एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्सक्स के बाहर लगे पेड़ से टकरा गया ।उसके बाद जाकर ट्रेलर रुका। इस दौरान बाइक में आग लगने से जल गई।गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त चौराहे पर भीड़भाड़ नहीं थी। इससे बड़ी जन हानि एवं हादसा होने से टल गया। रात्रि में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रेलर को पेड़ से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया।

अवैध बजरी भरे दो ट्रक जब्त

पीपलू| खनिज विभाग की अवैध बजरी खनन के खिलाफ छापामार कार्यवाही गुरुवार के भी जारी रही। खनिज विभाग ने पुलिस के सहयोग से डोडवाडी से अवैध बजरी परिवहन कर ले जाते दो बजरी के ट्रक जब्त करते हुए पीपलू थाना में लेकर आई है। इस दौरान खनिज अभियंता अमीचंद, पीपलू तहसीलदार दौलतसिंह राठौड आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...