बगड़वा गांव में बालाजी मंदिर के सौंदर्यीकरण विस्तार को लेकर आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं की बैठक होगी। इसमें मंदिर के दोनों ओर तालाब पाल पर पार्किंग व पार्क का निर्माण कराए जाने का निर्णय लिया गया। बगड़वा में बालाजी का प्राचीन मंदिर है, जो जन जन की आस्था का केन्द्र है। जहां नवरात्र सहित वर्षभर कई जिलों के श्रद्धालुओं के दर्शन करने, जड़ूले, सवामणी आदि को आते है, जिसके कारण मंदिर विकास का विस्तार आवश्यक है। बालाजी मंदिर के आसपास पाल व रास्ते पर हो रखे अतिक्रमणों को बालाजी मंदिर के विकास के लिए आपसी सहमति से हटाए जाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में ये रहे मौजूद : बैठक में बालाजी मंदिर विकास समिति अध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, पूर्व सरपंच छोगा राम गुर्जर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामलाल मीणा चौगाई, रानोली सरपंच बाबूलाल मीणा, बगड़वा सरपंच बन्नालाल गुर्जर, छीतर जाट, सज्जनसिंह सीतारामपुरा, अर्जुनलाल जाट बगड़वा, रामावतार बनवाड़ा, रामावतार गुर्जर रानोली, बद्री यादव रानोली सहित बगड़वा, रानोली, बनवाड़ा, चौगाई, राधाकिशनपुरा, नवरंगपुरा आदि आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।