श्वानों ने 13 भेड़ों को शिकार बनाया
पेच की बावड़ी| क्षेत्र के ग्राम बासनी में शनिवार रात को एक किसान के बाड़े में बंदी भेड़ों पर श्वानों ने हमला कर 13 भेड़ों को मार दिया। किसान को इसका पता सुबह होने पर चला। पंसस बालूराम मीणा ने बताया कि ग्राम बासनी में बद्रीलाल मीणा के घर पर शनिवार रात को बाड़े में भेड़ें थी। जिनमें रात को अचानक श्वानों ने हमला बोल दिया और एक-एक कर 13 भेड़ों को अपना शिकार बना लिया। पंसस मीणा ने भेड़पालक बद्रीलाल मीणा को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।