पेच की बावड़ी| अजयमेरु डिपो की अजयमेरू से कोटा बस कस्बे के बस स्टैंड पर नहीं आकर बाईपास से निकल रही है। जबकि डिपो प्रबंधन द्वारा उक्त बसों का ठहराव पेच की बावड़ी स्टैंड हटा दिया गया था। चालक बसों को बस स्टैंड पर नहीं लाकर बाईपास से निकाल कर ले जाती है। एेसे में कस्बे के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में खड़े यात्रियों को घंटों इंतजार के बाद बाईपास पर आना पड़ता है। उधर, अजयमेरू डिपो प्रबंधक ओपी शर्मा ने बताया कि अजयमेरु से कोटा रुट की बसों का स्टैंड बीच में बंद कर दिया था, लेकिन अब वापस पुनः शुरू कर दिया है। डिपो की द्रुतगामी बसें कस्बे में होकर निकले इसके लिए चालक व परिचालकों को पाबंद किया जाएगा।