पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्थानांतरण पर ठाकुर को दी विदाई

स्थानांतरण पर ठाकुर को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानांतरण पर ठाकुर को दी विदाई

पेटलावद |
परिवर्तन जीवन का नियम है। शासकीय नौकरी में कई स्थानों पर जाना पड़ता है और देश प्रदेश के विभिन्न शहरों में आमजन का प्रेम भी मिलता है। जिसे देखकर मन अभिभूत हो जाता है। पेटलावद में भी इसी प्रकार का माहौल मिला। यहां की यादें हमेशा जहन में रहेगी। यह बात नगर निरीक्षक लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने स्थानांतरण होने पर पुलिस विभाग द्वारा दी गई विदाई समारोह में कही। इस मौके पर एसडीओपी आरआर अवास्या ने कहा टीआई लोकेंद्र सिंह ने नगर में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया। नगर में पूर्व में हुए दो कांड के बाद नगर में शांति व्यवस्था के लिए गंभीर पुलिस प्रशासन की जरूरत थी जो कि लोकेंद्र सिंह द्वारा पूरी की गई। पुलिस विभाग की ओर से भी उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के बीएस सिसौदिया, रामजी मिश्रा, इंद्रजीतसिंह ठाकुर, मोहन पड़ियार, संजय पी. लोढ़ा, वीरेंद्र भट्ट, हरीश राठौड़, मनोज पुरोहित, मुकेश सिसौदिया, जीतेश विश्वकर्मा, तन्मय चतुर्वेदी, दिलीप मालवीय, चैनालाल गेहलोत, साबिर मंसूरी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पंवार ने किया। आभार बीएस सिसौदिया ने माना।

खबरें और भी हैं...