पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेटलावद : विद्या व अदिति ने बनाई प्रावीण्य सूची में जगह

पेटलावद : विद्या व अदिति ने बनाई प्रावीण्य सूची में जगह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटलावद | सफलता विद्या मंदिर के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्या राजेंद्र पाटीदार ने कक्षा 12वीं बायो में 93.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य की प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया। अदिति विजय जैन ने कक्षा 12वीं गणित में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान हासिल किया। संस्था की कक्षा 12वीं के 64 विद्यार्थी और कक्षा 10वीं के 44 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं के 12 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री लैपटॉप योजना के लिए पात्रता हासिल की। संयम मुरार ने 91.8 प्रतिशत, हर्षिता बाफना ने 90.8 प्रतिशत, युवराजसिंह ने 90.2 प्रतिशत, सिद्धांत भावसार ने 86.8 प्रतिशत, शिवानी चौधरी ने 86.4 प्रतिशत, सुजल पटवा ने 86 प्रतिशत और सुचिता गौड़ ने 85.2 प्रतिशत, कमलेश वरखडे ने 80 प्रतिशत, प्रियांशी सालवी ने 78.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। कक्षा 10वीं में रोशनी खसावत ने 88.4 प्रतिशत, तनिष्क मेलीवार ने 88.2 प्रतिशत, रोहित कपिस ने 87.6 प्रतिशत, अजय पाटीदार ने 81.6 प्रतिशत, नीतेश देवदा ने 80.8 प्रतिशत, विशाल पाटीदार ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

खबरें और भी हैं...