पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन के लिए खोदी जा रही सड़क, दिनभर उड़ती धूल से परेशान हो रहे लोग

पाइप लाइन के लिए खोदी जा रही सड़क, दिनभर उड़ती धूल से परेशान हो रहे लोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर में 17 करोड़ की लागत से मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नई पेयजल योजना का काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत चोर बोराली तालाब से नगर तक पाइप लाइन डाली जाना है। लेकिन पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खुदाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। उड़ती धूल से लोग परेशान हो रहे हैं।

पेयजल लाइन नगर के पूरे 15 वार्डों में डाली जाएगी। इस योजना से नगर की 25 हजार जनता को पीने योग्य पानी मिल सकेगा। पाइप लाइन डालने का काम गुजरात की पीसी स्नेल अहमदाबाद कंपनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी का ठेकेदार मनमानी तरीके से काम कर रहा है। खुदाई के लिए जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है। मुख्य बाजारों में जेसीबी से खुदाई के कारण धूल मिट्‌टी उड़ रही है। जो लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। रहवासियों ने मांग की है कि जहां भी खुदाई की जाए वहां पानी का छिड़काव करें ताकि धूल ना उड़े। नप क इंजीनियर राकेश बेनन ने कहा मुझे लोगों ने शिकायत की है। समस्या समाधान के लिए मैं ठेकेदार को मौखिक बोल चुका हूं। अगर वह ठीक से काम नहीं कर रहा है तो सोमवार को नोटिस जारी किया जाएगा।

पाइन लाइन की खुदाई से इस तरह परेशान हो रहे हैं लोग।

खबरें और भी हैं...