सेन महाराज की जयंती पर मांगलिक भवन में हुआ महाआरती का आयोजन
सेन महाराज की जयंती पर मांगलिक भवन में हुआ महाआरती का आयोजन
पेटलावद | सेन समाज ने संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 718वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। जयंती के मौके पर सेन समाज के बैनर तले शहर के उदय गार्डन में महाआरती का आयोजन किया गया। यहां सेन समाज के जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा ने महाआररती की बोली लगाकर महाआरती का लाभ लिया। इसके बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ो समाजजनो ने हिस्सा लिया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में सोहन वर्मा, भानुप्रकाश परमार, सचिन परमार, नीलेश यादव, अर्जुन परमार, उमेश परमार सहित युवाओ की अहम भूमिका रही।
मंदिर का जीर्णोद्धार कर प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
बाकानेर| ग्वालियर रियासत का अति प्राचीन श्रीराम मंदिर ब्राह्मण मोहल्ला का जीर्णोद्धार होकर नव निर्मित श्रीराम मंदिर, श्री गणेश, विष्णु भगवान शिवलिंग की मूर्तियों की की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। बालीपुर बाबा आश्रम से निकली शोभायात्रा में घोड़ा बग्गी में भगवान की मूर्तियों को स्थापित कर नगर के प्रमुख मार्गों से शोभा यात्रा निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। रास्ते भर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा तथा पूजन कर स्वागत किया गया। तीन दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन विशाल भंडारा रखा गया है।