रायपुरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी, चार घायल
रायपुरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल आपस में भिड़ी, चार घायल
रायपुरिया | तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। दोनों मोटरसाइकिल पर तीन-तीन लोग सवार थे। हालांकि जब घायलों को उपचार के लिए रायपुरिया अस्पताल ले जाया गया तो वहां ना डॉक्टर थे और ना ही नर्सिंग स्टाफ। ऐसे में घायलों को पेटलावद ले जाना पड़ा। जहां उन्हें उपचार दिया गया। दुर्घटना सोमवार शाम करीब 4 बजे की है। दोनों मोटरसाइकिल की भिड़ंत इतनी जबरदस्ती थी कि उन पर सवार छह लोग आसपास गिर गए। सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक जयंत नायक घायलों को रायपुरिया अस्पताल यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद उन्हें तुरंत पेटलावद ले जाना पड़ा।