आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आभार सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष का सम्मान किया
पेटलावद | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका संघ मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर 24 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी थी। कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के मानदेय बढ़ाने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी थी। 8 अप्रैल को सीएम द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपए एवं सहायिकाओं को 5 हजार रुपए मानदेय देने सहित अन्य घोषणा किए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने स्थानीय रेस्ट हाउस में आभार सभा का आयोजन किया। इस दौरान उपाध्यक्ष गंगा गोयल का सभी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। सभी ने पटाखे फोड़कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।