पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने तहसील परिसर में दिया धरना

कांग्रेस ने तहसील परिसर में दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।

भास्कर संवाददाता | पेटलावद

पेटलावद और सारंगी ब्लॉक कांग्रेस द्वारा तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कर्नाटक में राज्यपाल द्वारा संवैधानिक दायित्व का पालन नहीं किया। इसी के चलते 11 बजे तक कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत कर मिठाई वितरित की। इस अवसर पर पूर्व विधायक वालसिंह मैड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मुथा व प्रदीप सिंह तारखेड़ी जिला पंचायत सदस्य कलावती गेहलोत हीरालाल ढाबी, जीवन ठाकुर, गोपाल ठाकुर, बरकत मंसूरी, चंद्र राठौर, नरेंद्रपाल सिंह, गोपाल ठाकुर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम आंजना, सांसद प्रतिनिधि गेंदालाल पाटीदार, भेरकी बाई, नाना गोयल, सरपंच मुन्नालाल, विक्रम चावड़ा, कमलबन्ना, गोपाल परमार, जावेद लोधी, लालू सिंगाड़, नंदू गरवाल, जितेंद्र राठौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...