पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीवार में सेंध लगाकर चुराए दो किलो चांदी के जेवर

दीवार में सेंध लगाकर चुराए दो किलो चांदी के जेवर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवार में सेंध लगाकर चुराए दो किलो चांदी के जेवर

पेटलावद |
ग्राम उन्नई में रविवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाई। उन्नई मतापाड़ा में रहने वाले बालू कटारा के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर बदमाश अंदर घुसे और घर में रखे 2 किलो चांदी के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए। जिस वक्त वारदात हुई तब बालू की प|ी जमना व उसका 8 साल का बच्चा घर के आंगन में सो रहा था। जबकि बालू आठ दिन पहले मजदूरी करने गुजरात चला गया है। जमना सोमवार सुबह घर में गई तब सामान बिखरा देखा। बाद में लोगों को चोरी की सूचना दी। पुलिस को भी सूचना दी गई है।

खबरें और भी हैं...