मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पेटलावद में राहत शिविर लगा। मुख्य अतिथि विधायक निर्मला भूरिया, विशेष अतिथि जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया थे। अध्यक्षता जिला प्रबंधक पीएन यादव ने की। मुख्य अतिथि भूरिया ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जितना लाभ किसानों को पहुंचाया है उतना पूरे देश के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं पहुंचाया है। इसी का परिणाम है कि मध्यप्रदेश ने लगातार पांच बार कृषि कर्मण पुरस्कार प्राप्त किया है। सरकार ने करोड़ों का घाटा उठा कर प्याज खरीदा और किसानों को लाभ पहुंचाया। आज हम किसानों का सम्मान भी कर रहे हैं क्योंकि पेटलावद के किसानों ने कपास, सोयाबीन, गेहूं, टमाटर, मिर्च के क्षेत्र में ही नहीं, इस वर्ष तरबूज और खरबूज का उत्पादन कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।
15 जून तक चलेगा अभियान : विशेष अतिथि गौरसिंह वसुनिया ने कहा ऋण समाधान योजना का यह अभियान 15 जून तक चलेगा। जो इस योजना का लाभ लेगा वह नियमित हो जाएगा। उसे सभी योजनाओं का लाभ सहकारी बैंक से मिलने लगेगा। खाद का ॠण समय पर चुकाने वाले हितग्राहियों को 10% अनुदान दिया जाएगा। जिला प्रबंधक पीएन यादव ने बताया मांग अनुसार हमने 82 प्रतिशत खाद का संग्रहण कर लिया है। सुपर फास्फेट भी शीघ्र उपलब्ध हो जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी ने बताया संस्था में 11000 उपभोक्ता हैं। इस अवसर पर नियमित लोन अदा करने वाले 1902 किसानों का सम्मान किया गया। शाखा प्रबंधक देवी सिंह कलमे बताया 1800 उपभोक्ताओं को रूपे कार्ड प्रदान किए जा रहे हैं जो पूरे देश में मान्य होंगे। इस अवसर पर रामचंद्र रमन चौधरी, दिनेश पटेल, रतनलाल पुनिया, ताराचंद राठौर, सोमला सिंगार नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर लाल भटेवरा, कीर्तिश चाणोदिया, करण व्यास, सोनू विश्वकर्मा, जगदीश सेंचा, जगदीश जाटव, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने किया। आभार व सह प्रबंधक गोपाल सोलंकी ने माना।
पेटलावद. राहत शिविर के कार्यक्रम में उपस्थित किसान।