महिला ने पति, ससुर और सास पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया
महिला ने पति, ससुर और सास पर जहर देकर जान से मारने का आरोप लगाया
पेटलावद | एक महिला ने अपने पति, ससुर और सास पर जहर देकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। सोमवार को महिला के बयान पेटलावद एसडीओपी कार्यालय में हुए। महिला का आरोप है कि पति आशीष, ससुर भगवती लाल और सास रमाबाई निवासी बोलासा के द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। जब दहेज नहीं मिला तो जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। महिला राधा बाई ने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2015 में मेरा विवाह आशीष के साथ हुआ था। एक 14 माह की बच्ची है जो मेरे साथ रह रही है। विवाह के बाद से पति महिला को परेशान करता था।