पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धर्म : सत्संग का समापन आज, भंडारा भी होगा

धर्म : सत्संग का समापन आज, भंडारा भी होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्म : सत्संग का समापन आज, भंडारा भी होगा

बरवेट | सतगुरु तेरा दयाल राधास्वामी सत्संग आश्रम गुणावद के गुरु देव अशोकदासजी बाबाजी के मुखारविंद से धर्म की गंगा बह रही है। ग्राम बरवेट के रायपुरिया रोड पर तीन दिवसीय सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। सत्संग के दूसरे दिन गुरुदेव को सुनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पुरुषोत्तम पाटीदार ने बताया सत्संग सुबह 8 से 11 बजे और रात्रि को 8 से 11 बजे तक चल रहे हैं। सुबह-शाम भोजन प्रसादी वितरित होती है। सोमवार को सत्संग का आखिरी दिन होगा। जिसमें भंडारा भी होगा। सत्संग सुनने के लिए पारा, रायपुरिया, जामली, बावड़ी आदि ग्रामों से ग्रामीण पहुंच रहे हैं।

धर्म : कथा के 5वें दिन कृष्ण विवाह की झांकी सजाई

रायपुरिया |
रायपुरिया में जय श्री गणेश मित्र मंडल द्वारा भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा 22 मई तक चलेगी। कथा का वाचन महाराज करण शर्मा के मुखारविंद से किया जा रहा है। कथा क श्रवण करने बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंच रहे हैं। कथा में हर दिन विशेष झांकी का आयोजन किया जा रहा है। पांचवें दिन कृष्ण विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद छप्पन भोग भी चढ़ाए गए। गणेश मित्र मंडल के रवि भारती ने बताया सोमवार को कन्या भोजन का आयोजन किया जाएगा।

धर्म : सुबह मारुति यज्ञ तो दोपहर में हो रही है कथा

पेटलावद |
हनुमान मंदिर दुल्लाखेड़ी में 21 कुंडीय श्री राम मारुति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही भागवत कथा भी हो रही है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं। आयोजन में राजेश पालीवाल, मोहन पड़ियार, प्रदीप परमार, अनुराग गोड़ सहित अन्य भक्त बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12.30 बजे तक यज्ञ हो रहा है। मुख्य आयोजन देवादास महाराज है। भागवत कथा दोपहर 1 से 5 बजे तक चल रही है। यज्ञ का समापन 22 मई को होगा। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ कथा विश्राम, महाआरती और भंडारे का आयोजन रखा गया है।

इस कॉलम के लिए  के सम्माननीय पाठक भी हमें खबर और फोटो भेज सकते हैं।

हमारा ई-मेल आईडी है y.pawar@dbcorp.in और वाट्सएप नंबर है 9301818963, रायपुरिया -लवेश स्वर्णकार 9977251734

बरवेट-जगदीश प्रजापत-9009218803 पेटलावद-दीपक जैन-9926080420

समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चैम्बर ऑफ कॉमर्स

खबरें और भी हैं...