पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 स्टार पेटलावद ने आलीराजपुर 11 को हराकर क्रिकेट ट्राॅफी पर कब्जा जमाया

5 स्टार पेटलावद ने आलीराजपुर-11 को हराकर क्रिकेट ट्राॅफी पर कब्जा जमाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज के दौर में क्रिकेट के प्रति गांवों में भी रुचि बढ़ रही है। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के चयन व उसे निखारने के लिए इस तरह की स्पर्धा होना चाहिए। जीत और हार तो मैदान में होती रहती है। जीवन के खेल में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यह बात भाजपा प्रदेश मंत्री और युवा मोर्चा प्रदेश प्रभारी पंकज जोशी ने कही। वे सुपर स्टार व 11-स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित ओपन टेनिस नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।

मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अभियंता पीएचई व समाजसेवी जीएस डामोर थे। विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह गंगाखेड़ी, अजमेरसिंह भूरिया, प्रदीप पारलेचा, शंकरलाल राठौड़, गोपालसिंह राठौर, भरतलाल पाटीदार, मदन काबरा, शैलेंद्र जोशी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौतम ग्रुप के गौतम गेहलोत ने की। अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। संचालन यश रामावत और भरत चौधरी ने किया। आभार लोकेंद्र परिहार ने माना।

पहला सेमीफाइनल 11-स्टार और आलीराजपुर के बीच खेला गया जिसमें आलीराजपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। आलीराजपुर के बल्लेबाजो ने 9 ओवर में 87 रन का विशाल लक्ष्य 11-स्टार पेटलावद को दिया। बाद में बेटिंग करने उतरी 11-स्टार की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी, क्योंकि आलीराजपुर की ओर से सशक्त और आक्रमक गेंदबाजी का प्रदर्शन बॉलरों ने दिखाया जिसकी बदौलत आलीराजपुर ने सेमिफाइनल जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5-स्टार पेटलावद व गौतमपुरा-11 के बीच खेला गया। जिसमें रोमांचक मुकाबले में 5-स्टार पेटलावद ने जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। रात 1 बजे टूर्नामेंट का फायनल मुकाबला 5 स्टार पेटलावद और आलीराजपुर के बीच हुआ। आलीराजपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और 10 ओवर में 59 रन ही बना पाई। 5-स्टार पेटलावद के बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को हासिल कर ट्रॉफी जीती। फाइनल मुकाबले में 5-स्टार बल्लेबाज दिलीप बिजवा, नासिर, मास्टर ने आक्रामक बल्लेबाजी की और उसी की बदौलत 5-स्टार फायनल मुकाबला जीतने में कामयाब हुई।

विजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत करते अतिथि।

इनका किया गया सम्मान

फाइनल मुकाबले से पहले अतिथियों ने इस ग्राउंड पर दिन-रात मेहनत करने वाले 11-स्टार और सुपर स्टार के खिलाड़ियो को सम्मानित किया। वहीं खेल के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले भरत चौधरी, यश रामावत, योगेश गामड़, गौतम गेहलोत को भी अतिथियों ने माला पहनाकर शील्ड भेंटकर सम्मानित किया। इसी के साथ समासेवा में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को भी अतिथियों ने सम्मानित किया।

इन पुरस्कारों से नवाजे खिलाड़ी

टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार भी समाजसेवी जीएस डामोर की ओर से 51 हजार 111 रुपए 5-स्टार के कप्तान प्रदीप राठौड़ व जगदीश पाटीदार सहित पूरी टीम को एक साथ भेंट किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार 31 हजार 111 स्टोन क्रेशर एसोसिएशन एवं दीपक निमजा की ओर से आलीराजपुर की टीम को दिया गया। इसी के साथ तृतीय पुरस्कार 21 हजार 111 रुपए दोनों सेमीफाइनल मुकाबले में उपविजेता रही 11-स्टार और गौतमपुरा को संयुक्त रूप से दिया गया। इसके बाद टूर्नामेंट में मैन ऑफ दि सिरीज, मैन ऑफ दि मैच फाइनल, बेस्ट बेट्समैन आदि कई पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए गए।

खबरें और भी हैं...