आज दो सेमीफाइनल, एक फाइनल मैच होंगे
रात्रिकालीन मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी पहुंच रहे हैं।
पेटलावद | उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान पर रात्रिकालीन टेनिस बाॅल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। श्रोता देर रात तक मैच का लुत्फ उठा रहे हैं। गुरुवार रात को गौतमपुरा ने क्वार्टर फाइनल में सरदारपुर को रोमांचक मुकाबले में हराया। यह टीम टूर्नामेंट की चौथी सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी। अब शनिवार रात आलीराजपुर, फाइव स्टार पेटलावद, 11 इलेवन स्टार पेटलावद व गौतमपुरा सेमिफाइनल खेलेगी। दो सेमीफाइनल के बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।