आईटीआरसी के प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में एसडीएम हर्षल पंचोली ने कहा
आईटीआरसी कौशल विकास केंद्र पर ब्यूटी पार्लर और फैशन डिजाइनिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एसडीएम हर्षल पंचोली थे। उन्होंने कहा इस केंद्र पर महिलाओं की उपस्थिति से ही अनुमान लगाया जा सकता है कि महिलाएं आत्मनिर्भर होकर सामाजिक रूप से भी दृढ़तापूर्व आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कौशल विकास प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। प्रमाण-पत्र वितरित करने के पश्चात पंचोली ने सेंटर का निरीक्षण कर प्रक्षिणार्थियों से चर्चा की। विशेष अतिथि अतिरिक्त तहसीलदार जितेंद्र अलावा ने भी संबोधित किया। आईटीआरसी पेटलावद के संचालक राहुल मुथा ने स्किल डेवलपमेंट अर्थात कौशल विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेंटर में कम्प्यूटर, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई, मैकेनिकल, पेंटिंग आदि का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जाता है। इस अवसर पर संजय लछेटा, रिचा चौहान, ममता चौधरी, इलाक्षी पाटीदार, भव्या सोनी, श्रद्धा चाणोदिया, शिखा जैन, प्रावी पिपाड़ा, चंद्रिका पंवार, मंजू मुलेवा, किशोर आंजना आदि मौजूद थे। संचालन सुरेश मुथा ने किया। आभार सेंटर प्रमुख राजेश जैन ने माना।
महिलाओं की प्रगति के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण जरूरी है
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते एसडीएम।