पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छन्यात ब्राह्मण युवा महासभा के लाेग समाज के घरों में दे रहे दस्तक

छन्यात ब्राह्मण युवा महासभा के लाेग समाज के घरों में दे रहे दस्तक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी| कस्बे के चार भुजा मंदिर परिसर में छन्यात ब्राह्मण समाज की पिछले दिनों आयोजित हुई बैठक के निर्णय की अनुपालना में युवा ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष महेश दाधीच के नेतृत्व में युवा टीम के पदाधिकारी कस्बे के छन्यात समाज के घर-घर दस्तक देकर 18 अप्रैल को उपखंड मुख्यालय पर भगवान परशुराम जयंती मनाने का न्यौता दे रहे है। इसके अलावा समाज की महिलाओं से भी भगवान परशुराम की जयंती पर आयोजित शोभायात्रा व कलश यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने कहा। वहीं दूसरी ओर समाज अध्यक्ष किशन दाधीच, समाज संरक्षक रामनारायण जोशी, कोषाध्यक्ष रामबाबू दाधीच, समाज के वरिष्ठ कैलाश शर्मा मंडोर, मोहनलाल ढाचोलिया, भंवर जोशी, बुद्धिप्रकाश जोशी, संजय पारीक, घनश्याम पारीक, सत्यनारायण पारीक, वीरेंद्र जोशी सहित समाज बंधुओं ने जयंती की तैयारी को लेकर समाज के घर घर जाकर संपर्क किया।

खबरें और भी हैं...