पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाॅ.अंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम

डाॅ.अंबेडकर की जयंती पर जिलेभर में कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू. कांग्रेस कार्यालय में पुष्पाजंलि अर्पित करते पूर्व विधायक व अन्य।

कार्यालय संवाददाता | चौमू

जिले में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पुष्पाजंलि अर्पित कर तथा अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाई गई। इस मौके पर शहर के रावण गेट स्थित आयुर्वेदिक अनुसंधान केंद्र पर हिंदू नववर्ष समारोह समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता डॉ. ब्रजमोहन वर्मा ने बताया कि बाबा साहेब ने अंबेडकर ने संविधान निर्माण का सबको समानता का अधिकार दिया। इस मौके पर सुरेश गोदारा, व्यापार मंडल के मनीष गोयल, लालाराम गुलिया, समिति के मृत्युंजय आत्रेय, अटल मेठी, छुट्टन यादव, कानाराम निठारवाल, नंदकिशोर कुलवाल, गोविंद झालानी, रघुवर दयाल पारीक, ओमजी सैनी, सरदार यादव, अनुराग शर्मा, अमित कुमावत, सोहन कुमावत आदि मौजूद थे। इसी प्रकार शहर के बस स्टैंड स्थित नगरपालिका परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर विकास संस्था के तत्वावधान में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष छीतरमल जलुथरिया ने की। रैगर मोहल्ला स्थित गंगा माता मंदिर में शिक्षा प्रोत्साहन समिति के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। कार्यक्रम में पार्षद इंदू रानी कुलदीप, रामगोपाल रैगर, बाला प्रसाद कुलदीप, राजेश वर्मा आदि ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। शहर के मोरीजा रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत र| संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी व कांग्रेसियों द्वारा उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने बताया कि डाॅ. भीमराव अंबेडकर समरसता के सच्चे वाहक माने जाते है। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष नानगराम लांबा, कृष्णकांत जोशी, प्रधान लालचंद सेरावत, सुरेश विजयवर्गीय, शरद चंद चौहान, शैलेंद्र चौधरी, आशीष यादव, लक्ष्मीनारायण चौैहान, मास्टर श्याम शर्मा, कमल सिंह यादव, कैलाश राज सैनी, बोदूराम माली, सुभाष दीक्षित, बीनू शर्मा, सुरेन्द्र सिंह हरसोलिया, कमल कुलदीप, मेहराज शाह, रमेशचंद, छीतरमल बबेरवाल, जितेन्द्र शर्मा, सुवालाल माली, मो. अमजद पठान, ओमप्रकाश सैनी, पवन सोनी, मदनलाल बुनकर, राजेन्द्र सैनी, हेमराज मीणा थे।

बिचून । भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में शनिवार को डाॅ. अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। सोसायटी के एससी, एसटी वर्ग के युवाओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा सजाकर कस्बे के विभिन्न मार्गों में प्रभात फेरी निकाली।

इटावा भोपजी । ग्राम निवाणा में शनिवार को बुनकर सामुदायिक भवन में भारत र| बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती समारोह डॉ. अंबेडकर विचार मंच समिति जयपुर के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाई गई।

जाहोता । कस्बे के पीरामल नगर स्थित अंबेडकर चौक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को समारोह के रूप में मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सरपंच गिरधारीलाल शर्मा ने कहा कि इस धरती पर कई महा पुरूषों ने जन्म लिया है। इसलिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भी एक महान महापुरुष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपुरा डाबड़ी भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्यामप्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि बाबा साहेब भारत देश के संविधान के निर्माता थे।

मंडा भीमसिंह । अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ इकाई भैंसलाना के तत्वावधान में बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कस्बे सहित आसपास के गांवों में ग्रामीणों ने घर-घर में अंबेडकर के पोस्टर लगवाए।

फागी । कस्बे की दूदू रोड स्थित मित्तल भवन में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी एवं अग्रिम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान सरोज पारीक की अध्यक्षता में भारत र| बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। प्रधान पारीक ने बाबा साहेब के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा तथा बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए पुष्पाजंलि दी।

कालवाड़ । कस्बे के गंगा माता मंदिर पास स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पार्क परिसर में पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजेश बालोटिया, त्रिवेन्द्र सिंह व राजेन्द्र जांगू के अतिथि में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बाबा साहेब की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर केक काटा गया।

फुलेरा । भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर शाम को भाजपा एससी मोर्चा के नेतृत्व में अंबेडकर सर्किल पर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति की साफ-सफाई करवाकर बाबा साहेब के बताए गए विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर एससी मोर्चा अध्यक्ष नंदलाल चौपड़ा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। शनिवार को अंबेडकर मंडल संस्था व नगरपालिका पार्षदों ने अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को माला पहनाकर उनकी जीवनी के बारे में प्रकाश डाला व लोगों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।

चीथवाड़ी । कस्बे के ग्राम पंचायत भवन में भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्राम पंचायत सरपंच शिल्पी जैन की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाई गई। सरपंच शिल्पी जैन ने वार्डपंच, पंचायत सचिव नेमीचंद स्वामी, विद्यालय सहायक महेश बुनकर, शलीम खां तेली व ग्रामीणों ने अंबेडकर के छाया चित्र पर पुष्प व पुष्प माला समर्पित कर जयंती मनाई।

हिरनोदा । हिरनोदा में अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में पंचायत समिति सदस्य सुष्मिता सैन की अध्यक्षता में तथा वार्डपंच चंद्रपाल कटारिया के नेतृत्व में अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में जयंती मनाई। इस मौके पर अंबेडकर के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

गोविंदगढ़ । कस्बे के पंचवटी पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, सरपंच गोपाल डेनवाल, युवा नेता महेंद्र शर्मा, हरीश तोषावड़ा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाथूराम खोल्डया, मनोज बुनकर आदि ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समरसता व संगठन के प्रतीक थे।

राजावास । क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की गई। क्षेत्र के सूर्य वाटिका स्थित अंबेडकर कॉलोनी में जयंती मनाई गई।

सामोद । ग्राम पंचायत सामोद में भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह मनाया गया। इस मौके पर सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, हनुमान सहाय पिंगोलिया, महेश यादव सहित वार्डपंच और ग्रामीण मौजूद रहे।

कालाडेरा । कस्बे के सरस्वती मंदिर में अंबेडकर जयंती मनाई गई। चौमू देहात खटीक समाज अध्यक्ष सीताराम सामरिया एवं पूर्व सरपंच छीतरमल हटवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम में बाबा साहेब भीमराम अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

दूदू । कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सवेरे 8 बजे सर्वसमाज द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में गोविंद सहाय पारीक, लालाराम भडाणा, एडवोकेट ताज मोहम्मद रंगरेज, डॉ. इश्तियाक अहमद, इमरान मंसूरी, अशोक दायमा, श्रवण नवल, अशोक शर्मा, अमित जोशी, मोहनलाल साठीवाल, गौरीशंकर शर्मा सहित सर्वसमाज के कई लोगों ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला।

सांभरलेक ग्रामीण । ग्राम पंचायत त्योद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया गया। सरपंच संतोष चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर एवं माला पहनाकर उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्राम रोजगार सहायक नाथूराम नायक, ई मित्र संचालक कन्हैयालाल एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष कुमावत, पुष्पा कंवर व अन्य आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ रामदेव नवयुवक मंडल के सदस्यों ने उत्सव में भाग लिया। ग्रामीण हंसराज शर्मा, महेश, संजय, मुकेश रामावतार, लालाराम के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

सावरदा । ग्राम सावरदा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच छीतरमल खुर्डिया, सचिव जगदीश प्रसाद जाट तथा रैगर समाज के सामुदायिक भवन में बाबूलाल उजीणीया, धन्नालाल रैगर, सुवालाल व रैगर समाज सहित कई लोगों की मौजूदगी में तथा गिदानी में पूर्व सरपंच हनुमान जांदू, इकबाल शेख, कैलाश तंवर, दूधमल बलाई, राजेश रिया की मौजूदगी में जयंती मनाकर बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

भैंसावा । कस्बे के रैगर मोहल्ले में शनिवार बाबा साहेब डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। समाजसेवी दीपक चौहान ने बताया कि भगवत सिंह राजावत ने बाबा साहेब को माला पहनाकर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला व श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

करणसर । कस्बे सहित आसपास के गांवों में डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इटावा भोपजी । ग्राम तिगरिया में अंबेडकर सामुदायिक भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूर्व जिला पार्षद महेंद्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। अध्यक्षता पूर्व सरपंच संजय शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सोहनलाल यादव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोकुल सिंगाड़िया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामसहाय धानोता के सानिध्य में आयोजित की गई। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने समाज सुधार व शिक्षा की जागृति पर जोर दिया और अंबेडकर के विचारों को अपनाने पर बल दिया गया।

बधाल । कस्बे में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति महासंघ के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी मनीषा मनोहर एवं हरसोली सरपंच मूलचंद रैगर की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाई गई। पूर्व सरपंच विजय सामोता व पुलिस चौकी प्रभारी सोहन सिंह पूनिया ने बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

हस्तेड़ा । कस्बे के रैगरों के मोहल्ले स्थित गंगा माता मंदिर में डॉ. अंबेडकर सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास समिति के तत्वावधान में भारत र| बाबा साहेब की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

पचकोडिया । कस्बे के अटल सेवा केंद्र में भारत र| डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सरपंच ताराचंद वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष सुरेश वर्मा, उपाध्यक्ष महेन्द्र वर्मा, सचिव विमल वर्मा, महासचिव मनीष मीणा, कोषाध्यक्ष शंकरलाल वर्मा, राकेश जोया, मुकेश, राजकुमार मीणा आदि ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। इसी प्रकार हरसोली के रैगर समाज ने गंगा माता मंदिर में बाबा साहेब की जयंती को समारोहपूर्वक मनाया।

फागी । कस्बे के जयपुर भीलवाड़ा मेगा हाईवे स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुप्रिया चौधरी ने की। इस मौके पर सरपंच चौधरी ने कहा कि बाबा गरीबों के सच्चे सेवक थे। जो हमेशा गरीब लोगों की सेवा व समस्या के समाधान के लिए हमेशा आगे रहते थे।

जालसू । ग्राम रायथल में डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती जालसू प्रधान बादाम देवी वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। प्रधान वर्मा ने कहा कि बाबा साहब दलितों के ही नहीं संपूर्ण समाज के मसीहा थे।

फुलेरा. अंबेडकर भवन की पटि्टका का शिलान्यास करते विधायक निर्मल कुमावत।

बगरू . बगरू कस्बे के बाजार से गुजरता हुआ जुलुस।

खबरें और भी हैं...