पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बचपन की शादी से जीवन में तबाही

बचपन की शादी से जीवन में तबाही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी ग्रामीण| रेनवाल मांजी के शक्ति विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को बाल विवाह की रोकथाम के लिए जागरूक किया।

राजस्थान शिक्षा प्रसार संस्थान फागी के अध्यक्ष मांगू सिंह धाबाई ने विद्यार्थियों को बताया कि बचपन की शादी जीवन में तबाही ला सकती है। यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का हनन है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 1.21 करोड़ लोग बाल विवाह का दंश झेल रहे हैं।

प्रधानाचार्य रामराज जाट ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर रतन लाल बुनकर, ओम प्रकाश कुम्हार, गणेश सिंह, संजय मनोहर, भीखाराम चौधरी, हनुमान सहाय बैरवा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...