पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फागी में जल सप्लाई के दौरान नलों में आ रहा दूषित पानी

फागी में जल सप्लाई के दौरान नलों में आ रहा दूषित पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में जलदाय विभाग की पानी सप्लाई में इन दिनों दूषित पेयजल नलों में आने से लोगों में जलदाय विभाग के प्रति गहरा रोष है। लोगों ने बताया कि वैसे ही पानी की समस्या है और जो नलों में पानी आ रहा है वह भी दूषित। पानी सप्लाई को लेकर वार्ड 11 से प्रिया जोशी, ज्याेति सहित अनेक महिलाओं ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा पानी की सप्लाई एक दिन छोड़ कर एक दिन की जाती है, वो भी मात्र एक-दाे बाल्टी। इससे वार्ड 11 में पानी का भयंकर संकट उत्पन्न हो गया है।

वार्डवासियों का कहना है कि अभी तो अप्रैल का महीना ही शुरू हुआ है, मई -जून के माह में हालात और भी खराब हो जाएंगे। जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन जवाबदेय अधिकारी मिलते ही नहीं है और पूछने पर रटा रटाया जवाब मिलता है कि आज तो साहब है ही नहीं, आप कल आओ। इसी प्रकार कस्बे की रैगर बस्ती के लोगों ने बताया कि कस्बे में पानी सप्लाई में जलदाय विभाग द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। रैगर बस्ती में एक दिन छोड़ कर एक दिन पानी सप्लाई की जाती है। वह भी मात्र धीमी गति से 10 मिनट। इससे रैगर बस्ती के निवासियों को पीने के पानी के लिए इधर- उधर भटकना पड़ता है। रैगर बस्ती के पूरण मल वर्मा, महेश वर्मा आदि ने बताया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से कई बार अवगत करा दिया गया, लेकिन अधिकारियों की अनसुनी के चलते लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अपर्याप्त व दूषित पेयजल वितरण से ग्रामीणों में जलदाय विभाग के अधिकारियों के प्रति भारी रोष है।

40 साल पुरानी लाइनें
ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल वितरण की लाइनें करीब 40 साल पूर्व डाली गई थी जो जगह -जगह से कमजोर हो चुकी हैं। टंकियों व लाइनों की समय- समय पर सफाई नहीं करने का ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया। इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...