सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली
चौमू |शहर के चौपड़ स्थित गोपालजी मंदिर से सैन जयंती पर सैन समाज द्वारा जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रामलाल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर शोभायात्रा को रवाना किया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष सूरजमल राठौड़ व समाज के पुरूष व महिलाएं मौजूद रहे। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गाें से होते हुए निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा का व्यास मार्केट, थाना मोड चौराहा, रावण गेट, चौपड़ में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समाज के सैन समाज के संगठन पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
हिंगोनिया |कस्बे सहित क्षेत्र के भोजपुरा, मुरलीपुरा, जोरपुरा-सुंदरियावास, कुडियों का बास, गुढा़मान आदि सभी गांवों में शुक्रवार को सैन समाज के लोगों ने सैन जयंति मनाई। कस्बे के नाईयों के मोहल्ले में समाज के नोरत मल सैन के सानिध्य में सैन महाराज के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर मिठाई बांटी।
भजनों की प्रस्तुति
सांभरलेक| कस्बे में सैन समाज के तत्वावधान में सैन जयंती मनाई गई। राजपथ मार्ग पर स्थित सैन समाज के गोविंद देव जी मंदिर में सामूहिक पूजा अर्चना की तथा सामूहिक रूप से महाआरती की। गुरुवार की रात भजन संध्या हुई। स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने भजनाें की प्रस्तुति दी। समाज के अध्यक्ष रामावतार सैन, पूर्व अध्यक्ष गोपाल लाल सैन, बाबूलाल सैन, विष्णु सैन, देवीलाल सैन, मुकुंद सैन, बजरंग सैन आदि मौजूद थे।
फुलेरा|सैन विकास समिति की सैन जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। विकास समिति महामंत्री महेश कुमार सैन ने बताया कि सवेरे श्री सैन महाराज की सामुहिक आरती की गई। इसके बाद सैन महाराज की शोभायात्रा काे विधायक निर्मल कुमावत ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा सैन मन्दिर से रवाना होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: मन्दिर पहुंची। अध्यक्षता दुर्गालाल सैन ने की। समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया व समाज के विकास पर चर्चा की गई। पेंशनर समाज अध्यक्ष गिरजा शंकर अवस्थी, कल्याण मल जसाईवाल, राकेश गोठवाल, नानगराम सैन आदि मौजूद थे।
हिरनोदा| कस्बे में सैन जयंती पंचायत समिति सदस्य सुष्मिता सैन के मुख्य आतिथ्य में मनाई गई। कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही कुरीतियों को मिटाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। सैनजी महाराज की विशेष झांकी सजाई गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरित किया गया। गोष्ठी में समाज के लोग मौजूद थे।
आरती उतार प्रसादी वितरित
फागी| सुबह कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित सैन समाज के मन्दिर से सैन भगवान की शोभायात्रा बैण्ड बाजे के साथ निकाली जो कस्बे के मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड होते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों होते हुए सैन मन्दिर पहुंची। इसके बाद सैन भगवान की महाआरती उतारकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। समिति प्रवक्ता टीकम सैन मान्दी ने बताया कि शोभायात्रा में कस्बे सहित समूचे उपखण्ड क्षेत्र के सैकडों लोगों ने भाग लिया।
समाजोत्थान पर चर्चा
किशनगढ़-रेनवाल| शहर में शुक्रवार को सैन महाराज की 718वीं जयंती मनाई गई। नाईयों के बालाजी मंदिर में दोपहर में भजन संध्या हुई जबकि शाम को सैन महाराज की महाआरती हुई। समाज बंधुओं की मौजूदगी में बैठक कर समाजोत्थान पर चर्चा की। सैन जयंती को लेकर क्षोरकार संघ से जुडे़ प्रतिष्ठान शुक्रवार को बंद रखे गए।
बगरू |कस्बे में शुक्रवार को सैन जयंती पर सैन समाज के तत्वावधान में सैन महाराज की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के सत्यनारायण मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा कस्बे के बिहारी बाजार, जुगल बाजार, रघुनाथ बाजार, लक्ष्मीनाथ बाजार, नेहरू बाजार, झालानियों का मोहल्ला, चक्की वालों का चौक, बस स्टैंड आदि से होते हुए निकली। सैन बंधु नाचते गाते हुए चल रहे थे। भोजन प्रसादी के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई।
चौमू
फागी
हिरनोदा
बगरु