पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण समाज ने की परशुराम जयन्ती की तैयारी पर चर्चा

ब्राह्मण समाज ने की परशुराम जयन्ती की तैयारी पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण समाज ने की परशुराम जयन्ती की तैयारी पर चर्चा

भास्कर न्यूज|फागी
क्षेत्र की रेनवाल मांजी पंचायत मुख्यालय पर स्थित मोरी दरबार मन्दिर में शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में महेशकुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 18 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने पर चर्चा की गई। शोभायात्रा निकालने का निर्णय किया जो भगवान वामन मन्दिर से बैण्ड बाजे के साथ शुरू होगी। इसमें भगवान परशुराम की झांकी सजाई जाएगी। तैयारी की जिम्मेदारियां सभी पदाधिकारियों को सौंपी। बैठक में सत्यनारायण खुडाना, हरीनारायण खुडाणा, दौलतराम शर्मा, सतीश शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, हनुमान पहाडिया, मुकेश शर्मा, गिरीराज शर्मा, जगदीश शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...