पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धार्मिक कार्यक्रमों से भाईचारे को मिलता है बढ़ावा

धार्मिक कार्यक्रमों से भाईचारे को मिलता है बढ़ावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फागी |ग्राम पंचायत लसाडि़या के ग्राम पालडी़ में ठाकुरजी मंदिर में समाजसेवी रामूलाल घासल व प|ी कोयली देवी ने कन्यादान लेकर अपने हाथों पीपली का विवाह कार्यक्रम संपन्न करवाया। आचार्य दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में पंडितों ने पूजा अर्चना करवाकर विवाह की रस्म करवाई। वार्डपंच जगदीश घासल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों से जाति समाज के लोगों में एकता व भाईचारे को बढ़ावा मिलता है तथा समाज के लोगों को एक जाजम पर बैठने का मौका मिलता है। अध्यक्षता श्याेजीराम नटवाडिया ने कहा कि समाज के लोगों को आपसी मनमुटाव को भुलाकर सभी को एक जाजम पर बैठना चाहिए तथा संगठित होकर समाज में कुरीतियों को दूर करना चाहिए।

वट वृक्ष की पूजा कर मांगी सुहाग की लंबी उम्र

भास्कर न्यूज|गोविंदगढ़

वट पूजनी अमावस्या पर कस्बे के मुख्य चौपड़ स्थित वट वृक्ष की महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति व संतान की लंबी आयु की कामना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष के राखी तिलक किया अौर पानी दिया। दिन भर महिलाओं का तांता पूजा करने के लिए लगा रहा।

हिरनोदा| क्षेत्र में अमावस्या पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चनाकर कथा सुनी तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

खबरें और भी हैं...