- Hindi News
- National
- राजस्व प्रकरणों का निबटारा, पेयजल एवं बिजली संबंधी समस्याओं का भी समाधान
राजस्व प्रकरणों का निबटारा, पेयजल एवं बिजली संबंधी समस्याओं का भी समाधान
हिंगोनिया. लोहरवाड़ा में न्याय आपके द्वार शिविर में काम निबटाते अधिकारी।
न्याय आपके द्वार | रोटवाड़ा-जालसू-झाग-तिगरिया-बरडोती व लोहरवाड़ा में शिविर
राजस्व प्रकरणों का निबटारा, पेयजल एवं बिजली संबंधी समस्याओं का भी समाधान
भास्कर न्यूज | फागी
ग्राम पंचायत रोटवाड़ा के अटल सेवा केन्द्र में न्याय आपके द्वार एसडीएम सावन कुमार चायल के मुख्य अतिथ्य एवं सरपंच ममता कंवर की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि शिविर में राजस्व से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया। विधायक प्रेमचन्द बैरवा व एसडीएम चायल ने न्यायालय में लोगों के आपस में चल रहे मामलों का समझाइश कर निपटारा करवाया। ग्रामीणों ने विधायक बैरवा से वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग लोगों को करीब आठ माह से पेंशन, शौचालयों व मनरेगा का भुगतान नहीं मिलने सहित बिजली कटौती की शिकायत की। विधायक बैरवा ने ग्रामीणों की समस्या का संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में अभी तक भी बीसलपुर के पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई। इससे पंचायत मुख्यालय सहित सभी गांवों में पानी की समस्या है। इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर -उधर भटकना पड़ रहा है तथा मवेशियों के पीने का पानी नहीं है। जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों की सुनवाई नहीं करते है। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतान पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय से जिला मुख्यालय तक यातायात के साधनों का अभाव है। विकास अधिकारी भूराराम बलाई, नायब तहसीलदार लादूराम बुनकर, बिजली निगम के एईएन जीएल सोनी, पंचायत समिति एईएन नरेश शर्मा, ब्लाॅक सीएमएचओ अतुल सक्सेना, जलदाय विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
65 नामातंरण खोले
हिंगोनिया| ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के पंचायत भवन में सरपंच गणेश यादव की अध्यक्षता व एसीएम एनके अग्निहोत्री तथा सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। सहायक पटवारी मदनलाल जाट व योगेश योगी ने बताया कि शिविर में 65 नामातंरण, 74 शुद्धि पत्र, 13 तकास्मा, 45 नकलें तथा 165 अन्य प्रमाण पत्र बनाए गए। विकास अधिकारी विजयसिंह, तहसीलदार पुरुषोत्तम जांगिड़, एडी भगवान सहाय, गिरदावर देवीलाल बांगडवा, भागीरथमल, पटवारी सियाराम शर्मा, श्रीकृष्ण यादव, कृषि विभाग, बिजली निगम, पशु चिकित्सा कर्मचारी, चिकित्सक, बैंक कर्मचारी, उद्यान आदि विभागों के कर्मचारी, उपप्रधान रामस्वरूप यादव, छीतरमल भूरोदिया, खेडी़ सरपंच आशा यादव, सचिव बन्नाराम वर्मा मौजूद थे। पंचायत हिंगोनिया में न्याय आपके द्वार शिविर अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को सरपंच दीपाराम ढाका की अध्यक्षता में होगा।
200 मृदा कार्ड बांटे
सांभरलेक ग्रामीण| पंचायत बरडोती में न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम प्रभुदयाल शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें लोग अपनी समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग की टेबल पर जाकर हल करवाते नजर आए। शिविर में 16 विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र आवेदन भी तैयार किए गए। ग्राम विकास अधिकारी रतनलाल शर्मा ने बताया कि नामांतरण 108, आपसी सहमति बंटवारा 4, राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धिकरण 55, जमाबंदी नकल 128, तरमीम 475, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण 9, कृषि फार्म पौंड आवेदन 2, कृषि यंत्र 6, मृदा कार्ड 200 वितरण किए गए। बिजली निगम के 16 मीटर मौके पर ही बदले गए और 18 कनेक्शन जारी किए गएl जन्म मृत्यु के 11 प्रमाण पत्र, खाद्य सुरक्षा की 59 अपीलें, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 5 आवेदन प्राप्त किए और उज्ज्वला योजना के तहत 4 परिवारों को गैस सिलेंडर का वितरण किया गयाl शिविर में तहसीलदार दयालसिंह, पटवारी अरुण जाजोरिया, सरपंच मूलचंद गुर्जर, उपसरपंच गफूर, नरैना मंडल अध्यक्ष पवन नागा, महिला बाल विकास अधिकारी लवलीन शर्मा, जलदाय विभाग जगाराम वर्मा, कनिष्ठ अभियंता सुरभि महावर, महिला सुपरवाइजर प्रीति शर्मा, बिजली निगम कनिष्ठ अभियंता मोहन पूनिया, सहायक कृषि अधिकारी बाबूलाल कुमावत, एएनएम कस्तूरी शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अरुण पारीक, विश्वनाथ पारीक, रामेश्वर नावरिया, पंचायत प्रसार अधिकारी वासुदेव तिवारी, रूपनारायण कुमावत, वार्डपंच शिवजीराम नागा, छोटूराम गुर्जर, सोहनलाल यादव, चौथमल कुमावत, पूरणमल वर्मा, प्रभुराम यादव मौजूद थे।

डिप्टी स्पीकर व कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
इटावा भोपजी| ग्राम पंचायत तिगरिया के अटल सेवा केंद्र पर मंगलवार को सरपंच अनिता यादव की अध्यक्षता में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। एसडीएम प्रियव्रतसिंह चारण जैसे ही शिविर में पहुंचे तो लोगों ने पेयजल से लेकर सैंकड़ों समस्याएं उनके सामने रखी। उन्होंने एक-एक करके लोगों की समस्याओं का निपटारा किया। शिविर में दोपहर में पहुंचे डिप्टी स्पीकर एवं विधायक राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को ग्रामीण स्तर पर होने वाले शिविरों का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। ऐसे शिविरों के जरिए लोगों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाना चाहिए। शिविर में तहसीलदार कुंज बिहारी शर्मा, एसीएम सीमा शर्मा, बीडीओ बाबू लाल यादव, प्रसार अधिकारी रामचंद्र यादव व विष्णु बालानी, बलराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी रामपाल सैनी, बीएसओ सुधीप कुमावत, सरपंच अनिता यादव, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी भुवनेश शर्मा, सहायक कृषि अधिकारी भंवरलाल यादव, पीएचईडी जेईएन राहुल शर्मा, पटवारी चंदालाल मीणा व रामदास अग्रवाल, श्रम निरीक्षक नेहा वर्मा के सामने खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने आदि सहित करीब 180 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार शर्मा ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान 2018 के तहत आयोजित शिविर में नामांतरण के 9, खाता दुरूस्ती के 50, सीमाज्ञान के 3, राजस्व नकलें 75, अन्य 150 कुल प्रकरण निस्तारित हुए हैं। शिविर के अंत में जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन जैसे ही तिगरिया के अटल सेवा केंद्र पर अचानक पहुंचे तो अधीनस्थों की एक बार उन्हें देखकर सांसें फूल गई और उन्हें देकर चौंक गए। जिला कलेक्टर केसामने जैसे सरपंच प्रतिनिधि छीतरमल यादव व ग्रामीणों ने गुमानों की ढाणी के पास से बावडी़ जोड़ने वाले रास्ते को बंद की शिकायत दी तो तुरंत प्रभाव से उस रास्ते को खोलने के लिए अधिनस्तों को निर्देश दिए। इधर कई लोगों ने घरेलू कनेक्शन ने मिलने की शिकायत दी तो बिजली निगम को उनकी जांच करके कनेक्शन जारी रिपोर्ट पेश करने की बात कही।
तीन भाइयों में 39 वर्षों से चल रहा विवाद समाप्त
मौजमाबाद| ग्राम पंचायत झाग के अटल सेवा केंद्र पर न्याय आपके द्वार शिविर एसडीएम त्रिलोकचन्द मीना की उपस्थिति में हुआ। पंचायत सांवली के राजपूत परिवार के तीन भाईयों में विरासत नामांतरण के दौरान आपसी बंटवारे को लेकर 1979 से चल रहे विवाद को आपसी समझाइश के बाद एसएडीएम मीना ने सभी वारिसान की मौजूदगी में डिक्री कर विवाद का निपटारा किया। दूदू विधायक डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने शिविर प्रभारी एसडीएम मीना से दिनभर की प्रगति रिपोर्ट मांगी। शुभ शक्ति योजना के तहत मिलने वाली छात्रवृति, श्रमिक कार्ड, बांटे और उपस्थित जनसमूह को दुख दर्द जानने की कोशिश की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच अर्जुन लाल बुरडक, उपसरपंच बूंदू खां की ओर से विधायक बैरवा का साफा बंधवाकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्या लाली देवी जाजूंदा, तहसीलदार अमीलाल यादव ने बताया कि शिविर के दौरान राजस्व विवाद कोर्ट केंप के 5 प्रकरण, राजस्व नामांतरण 49, खाता दुरूस्ती 15, खाता विभाजन 15, राजस्व नकले 50, अन्य 131 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इटावा भोपजी. तिगरिया न्याय आपके द्वार में समस्याएं सुनते डीएम व एसडीएम।